कानपुर, दिसम्बर 17 -- केडीए ने लगातार तीसरे दिन भी शहर में सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। बुधवार को बिनगवां और तौधकपुर में बुलडोजर गरजा तो साढ़े पांच करोड़ की जमीन कब्जामुक्त करा ली गई। जमीनों पर बनाई गई चहारदीवारी समेत अन्य पक्के निर्माण ढहा दिए गए। इस दौरान कब्जा करने वाले स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया मगर पुलिस फोर्स संग पहुंची केडीए की टीम के आगे उनकी एक नहीं चली। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर ओएसडी बृजेंद्र उपाध्याय और जोनल प्रभारी अधिकारी डॉ. अर्चना शर्मा बिनगवां और तौधकपुर पहुंचीं थीं। बिनगवां की अराजी संख्या 773, 181, 324, 325, 326, 675 और तौधकपुर की अराजी संख्या 179, 78 व 73 में कुल पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर डीपीसी, दीवार और अन्य निर्माण मिला। जब बुलडोजर चलाया जाने लगा तो लोगों ने विवाद ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.