हाजीपुर, जनवरी 20 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर के माईल गांव के बरियारो माता दियारे में नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महायज्ञ आज से अगले नौ दिनों तक चलेगा। कलशयात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कलश यात्रा माइल गंगा घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरी कर यज्ञ मंडप की ओर प्रस्थान किया। यज्ञ में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पूरा इलाका 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश शोभायात्रा में स्थानीय पूर्व मुखिया रणवीर राय,अखिलेश यादव, अवधेश पांडे, अवध पांडेय, उमेश पांडे, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि अंजन कुमार सिंह सक्रिय दिखे। यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा,जिसमें प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन और ...