हाजीपुर, फरवरी 10 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र अखिल भारतीय किसान महासभा ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन और भूमिहीनों की समस्या को लेकर बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजबल्लभ राय एवं संचालन बबीता देवी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि जिला कार्यकारी सचिव गोपाल पासवान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान सरकार किसान विरोधी मजदूर विरोधी एव दलित विरोधी सरकार है। यह निकम्मी सरकार गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए लाल झंडा के सिपाहियों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपते हुए अपनी बातें मजबूती से रखा। मौके पर रामकुमार राय, अरविंद ठाकुर, अर्जुन दास, सागर राई, रामबाबू पासवान, सविता देवी, रीना देवी, शोभा देवी, ममता देवी, मंजू देवी, अंजू देवी, विवाह देवी, रीना देवी, केदार राय, ...