हाजीपुर, जनवरी 29 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र आगामी 01 फरवरी को बिदुपुर के चकमसुद गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर सैकड़ों मरीजों को मुफ्त में इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें दवा भी दी जाएगी। राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय प्रकाश इस शिविर में शामिल होंगे। आईजीआईएमएस के वरीय चिकित्सक डॉ. अभय सिंह ने बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. विजय प्रकाश के अलावा पीएमसीएच पटना के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह नवजात एव शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता सिंह सहित कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी शिविर में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर स्व. ज्वाला बाबू की स्मृति में निर्माणाधीन अस्पताल के प्रथम तल पर ओपीडी का भी उद्घाटन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.