समस्तीपुर, फरवरी 10 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुआं में फलेरिया उन्मूलन को लेकर छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और उसके उन्मूलन के प्रति जागरूक करना था। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के गांव और मुख्य सड़कों से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में जागरुकता संबंधी तख्तियां लिए हुए थे तथा "फाइलेरिया से बचाव अपनाएं", "दवा जरूर खाएं, फाइलेरिया भगाएं" जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सिकंदर बिहारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक जानलेवा लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा दी जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.