समस्तीपुर, दिसम्बर 15 -- बिथान। द टीचर फ्यूचर मेकर्स मंच के तत्वावधान में बिहार विधान परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में बिथान प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही के शिक्षक मनीष कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. के. सी.सिन्हा तथा शिक्षा जगत के उपनिदेशक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से शिक्षक मनीष कुमार सिंह को सम्मान प्रदान किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान की सराहना की गई।सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी पूरे समर्पण के साथ विद...