बरेली, सितम्बर 10 -- फरीदपुर/बिथरी चैनपुर। बिथरी चैनपुर के गांव नौगवा हर्षा पट्टी में पेड़ की टहनी काट रहा श्रमिक जमीन पर गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव के प्रधान उपेंद्र कुमार अपने घर के सामने पेड़ की टहनी छंटवाने के लिए गांव के 32 वर्षीय महेंद्र को मजदूरी पर लाए थे। वह पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहे थे। इसी दौरान महेंद्र नीचे गिर गए। गंभीर घायल महेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को महेंद्र ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.