बदायूं, अप्रैल 5 -- मुजरिया। थाना क्षेत्र के बितरोई जंगल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें पास के खेतों तक पहुंचने लगीं, जिससे किसानों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हजारों बीघा गेहूं की फसल जलने से बच गई। पीआरवी टीम ने भी राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई। दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा नुकसान होने से टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.