शामली, फरवरी 20 -- बिडौली जिला पंचायत के पास गुरुद्वारे के सामने नेशनल हाईवे पर कथित अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर ड्राइवर के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम अलीपुरा, थाना कैराना निवासी मौ० दिलमान, जो ड्राइवर एकता मजदूर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बताए जाते हैं, ने थाना झिंझाना में दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी 2026 को दोपहर करीब तीन बजे वह एक ड्राइवर के साथ शामली से करनाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिडौली जिला पंचायत के पास गुरुद्वारे के सामने 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने एक ट्रक को रोक लिया, जो बिहार से अंबाला की ओर लोहे का सामान लेकर जा रहा था।आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.