वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू परिसर में मंगलवार की शाम बिड़ला हॉस्टल के छात्र एक बार फिर उबल पड़े। उन्होंने सड़क पर धरना दिया और रास्ता जाम कर दिया। तीन दिन पहले बिड़ला और रुइया छात्रावासों के बीच हुई मारपीट में एक आरोपी रौनक मिश्रा के भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का उन्होंने विरोध किया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया। छात्रों का आरोप था कि दोपहर में सीधे-सादे छात्र को पकड़कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने पुलिस के हवाले कर दिया। वे खासतौर से चीफ प्रॉक्टर से नाराज थे। उनका आरोप था कि मामले की छानबीन के बजाए वह एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच के दोषी ठहराया जा रहा है, इससे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.