हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने नैनीताल जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर 19 पदक जीते। जिनमें 7 स्वर्ण, 11 रजत आर 1 कांस्य पदक शामिल रहे। गौलापार में 4 व 5 अक्तूबर को हुई प्रतियोगिता में 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के 20 छात्र शामिल हुए। जयवर्धन जोशी, अथर्व साहू, यशवर्धन पाठक, अयान्श परिहार, अनुप्रिया फर्त्याल, चेतिका जोशी, उन्नत सिंह मेहरा, उत्कर्ष गुणवंत, ध्रुव सिंह नेगी, लक्षित जोशी, प्रियम जोशी, आयुष साहू, प्रदर्श भट्ट, गार्गी भट्ट, आदित्य पांडे, सिया वार्ष्णेय, विवास्वत मोदी, हिमांशु मेहरा ने पदक जीते। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा और उप प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार ने सभी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.