मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाते हुए हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स की ओर से गुरुवार को सीएसआर के तहत तुर्की स्थित बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में पांच सौ पौधे लगाए गए। स्कूल के प्राचार्य माला भारती हिन्दुस्तान की इस पहल की सराहना किया। कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, प्रशासनिक पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से बच्चों में पौधरोपण के प्रति प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान स्कूल की छात्र और छात्रा बढ़-चढ़कर कर पौधरोपण में हिस्सा लिया। स्कूल परिसर में पीपल, बरगद, जामुन, नीम, अर्जुन, कदम आदि पौधे लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.