हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें संस्करण को छात्र-छात्राओं ने ध्यान से सुना। बीते 6 और 9 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रसारण के बाद विद्यार्थियों के साथ खुली परिचर्चा भी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम से मिली प्रेरणा व सीख के बारे में बात की। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ सीधी बातचीत ने उन्हें परीक्षा के दबाव को कम करने और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की नई ऊर्जा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...