जमशेदपुर, मार्च 18 -- पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित 72 घंटे का हरिनाम संकीर्तन रविवार सुबह शुरू हुआ। गांव के चारों ओर हरिनाम संकीर्तन की गूंज से ऐसा प्रतीत होता है कि गांव कृष्ण नगरी बन गया। गांव की महिलाएं पहुंच कर पूजा-अर्चना करते हुए यहां आने वाले भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण कर रही हैं। दूसरे दिन सोमवार को माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया जब जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो ने मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। महतो ने हरिनाम का श्रवण किया और कमेटी के सदस्यों का हौसला बढ़ाया। मौके पर उनके साथ उप मुखिया गोपाल गोराई, ग्राम प्रधान विकास महतो, सनत महतो व नकुल महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.