गढ़वा, फरवरी 8 -- मझिआंव। प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत जाहरसराय मैदान में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुखिया कुमारी छाया के द्वारा रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचायत की मुखिया कुमारी छाया, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच बिडंडा और जाहरसराय के बीच खेला गया। उसमें बिडंडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी जाहर सराय टीम मात्र 83 रन पर ही सिमट गई। बिडंडा टीम के मुफीद खान को मैन औफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में रामपुर पंचायत के ही छह टीमें भाग लेंगी। मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल सिं...