हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बुधवार को बिठोरिया जीना कॉलोनी में 1.50 करोड़ से बने नलकूप का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विकास भगत ने कहा कि नलकूप के निर्माण से कालाढूंगी विधानसभा के बिठोरिया क्षेत्र के वार्ड संख्या 46 एवं 47 सहित कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ होगी और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से यह नलकूप स्वीकृत हुआ। यहां पार्षद नवीन जोशी, दीपक बिष्ट, मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड, मनोज जोशी, यूयूएसडीए के सहायक अभियंता अनिल परिहार, केसी त्रिपाठी, भगवान देउपा, राम सिंह नेगी, तारा कांडपाल, गोपाल डसीला, रमेश दसोनी, कमला तिवारी, सुमन अधिकारी, सुमन रौतेला, सुरेश तिवारी, राजेंद्र जीना, सुरेंद्र अधिकारी, दीवान सिंह...