उन्नाव, फरवरी 7 -- उन्नाव, संवाददाता। ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के बंदाखेड़ा गांव से शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में गांव के करीब सौ से अधिक शिव भक्त शामिल हुए, जो हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बिठूर से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा निकलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। बंदाखेड़ा गांव उन्नाव मार्ग से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। कांवड़ यात्रा का उद्देश्य बिठूर स्थित गंगाघाट से पवित्र गंगाजल लाकर बंदाखेड़ा गांव निवासी महंत हरगोविंद दयाल के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में जलाभिषेक करना है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक साल सावन के दौरान यहां से कांवड़ यात्रा निकाली जाती है, जिसमें गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भाग लेते हैं। कांवड़ यात्रा में महंत हरगोविंद दयाल...