कानपुर, जनवरी 11 -- कल्याणपुर। बिठूर पुलिस ने सिंहपुर में 1 जनवरी को हुई लाखों की चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिंहपुर के पायनियर ग्रीन सिटी निवासी सुभाष चंद्र शुक्ला ने बताया कि एक जनवरी को वह किदवई नगर में होने वाले पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अगले दिन घर लौटने पर कमरों में पूरा सामान अस्त-व्यस्त फैला था। चोरों ने सोने- हीरे की ज्वैलरी, 45000 कैश समेत 15 लाख का माल पार कर दिया था। बिठूर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...