फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद, संवाददाता। नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी से शादी के नाम पर ठगी सामने आई है। अलीगढ़ के एक मंदिर में विवाह कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ले लिए गए। तय तारीख पर बारात पहुंची, लेकिन दुल्हन पक्ष गायब मिला। सारण थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संजय इंक्लेव निवासी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने बताया कि बंटी नाम का व्यक्ति उनके पड़ोस के एक परिचित का रिश्तेदार है। बातचीत के दौरान उन्होंने उससे अपने लिए रिश्ता तलाशने को कहा था। कुछ समय बाद बंटी ने उनकी मुलाकात रानी नाम की महिला से कराई, जिसने अलीगढ़ में एक लड़की से शादी कराने की बात कही। आरोप है कि महिला ने उन्हें कई बार अलीगढ़ बुलाया और भरोसा दिलाया कि मंदिर में सादगी से विवाह कराया जाएगा। पांच सि...