किशनगंज, फरवरी 4 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन (टीसीसीए) द्वारा आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के तीसरे मैच में ठाकुरगंज की बिट्टू एकादश ने आसिफ एकादश को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। गांधी मैदान में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में बिट्टू एकादश के वसीफ रेजा ने 26 गेंदों पर 86 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। 20-20 ओवर के इस मुकाबले में बिट्टू एकादश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना और आसिफ एकादश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहली पारी में आसिफ एकादश 18.1 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के इमरान ने 60 और कैफ ने 44 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। बिट्टू एकादश की ओर से राहुल साहा और मुन्तजीर ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि अजय मंडल ने द...