झांसी, फरवरी 4 -- झांसी,संवाददाता बिजौली ग्रोथ सेंटर में 28 जनवरी को बंधक बनाकर 09 बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने उक्त गैंग के सरगना सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य बदमाश फरार है। पुलिस की माने तो उक्त गैंग ने 20 जनवरी को बल्लपुर-मथुरापुरा हाइवे पर बने अंडर ब्रिज से निकल रहे प्रदीप प्रजापति की बाइक, मोबाइल फोन व एक हजार रुपए लूटे थे। पुलिस ने पकड़े गए 5 बदमाशों से ढाई लाख कीमत की ज्वैलरी, 40 हजार की नगदी, 4 तमंचे, 6 कारतूस व दूसरी वारदात में लूटी गई बाइक बरामद कर ली है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बाइक लूट की वारदात के 8 दिन बाद बिजौली ग्रोथ सेंटर में महेन्द्र झां के यहां शाम साढे 8 बजे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए की ज्वैलरी व नगदी लूट को अंजाम दिया था। बिजौली ग्रोथ सेंटर निवासियों में फैली दहशत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.