झांसी, नवम्बर 12 -- झांसी संवाददाता। झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रमुख सचिव नगर विकास, केंद्रीय पॉल्युशन बोर्ड व स्टेट पॉल्युशन बोर्ड को बीते दिनों पत्र भेजकर नगर निगम की बिजौली खंती (डंपिंग साइट) को समीपवर्ती क्षेत्रों के लिए खतरा बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की बात कही। उन्होंने बताया कि खंती में प्लास्टिक व रासायनिक कचरे से जलवायु के साथभूमिगत जलस्तर के लिए खतरा पैदा हो गया है। समीपवर्ती बस्ती में लगे हैंडपंपों का पानी प्रदूषित होने लगा है। वहीं खंती के कचरे को जलाए जाने से भीषण वायु प्रदूषण भी हो रहा है। जहरीले धुंए से खंती के समीप रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शिकायती पत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया था कि बिजौली की खंती में महानगर से निकलने वाले कचरे को पृथक किए बिना भर दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.