बोकारो, फरवरी 1 -- चास प्रखण्ड बिजुलिया स्थित श्री महावीर जी प्लस टू बिजुलियां में शनिवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री सिंह 31 जनवरी को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानपूर्वक एवं विदाई दी गई। समारोह का संचालन शिक्षिका रेणु कुमारी ने किया। उन्होंने सिंह के जीवन परिचय एवं उनके शिक्षण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार सोरेंग ने कहा कि रविन्द्र कुमार सिंह का संपूर्ण शिक्षण कार्यकाल अत्यंत नियमित, अनुशासित और प्रेरणादायक रहा है। विदाई समारोह में बृजेश सिंह, तारिणी सेन माजी, मुकेश कुमार यादव, सुधा कु...