श्रावस्ती, मई 16 -- गिलौला। गिलौला बाजार में गुरुवार को बिजली विभाग के बिजलेंस की टीम ने छापेमारी की। टीम की छापेमारी से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आधा दर्जन बिजली चोरी करते पकड़े गए। बिजलेंस टीम अचानक गिलौला पहुंची। जहां थाने के आस पास मोहल्लों में लोगों के घरों में बिजली कनेक्शन आदि की जांच की। छापेमारी के दौरान टीम ने बिजली चोरी करने वाले आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। उनके केबिल उतरवा कर आपूर्ति बंद कर दी गई। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए लोगों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया गया। टीम में बिजिलेंस जेई नरेन्द्र वर्मा, विद्युत उपकेन्द्र गिलौला के जेई कुलदीप यादव, सौरभ यादव, गौरव अस्थाना आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.