नई दिल्ली, फरवरी 3 -- दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से लेकर सुरक्षा बढ़ाने के लिए इस वर्ष दिल्ली डिवीजन को 118 करोड़ रुपये ज्यादा राशि मिली है। दिल्ली में 13 स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत योजना के तहत चल रहा है। बजट से मिली राशि इसमें सहयोग करेगी। इस वर्ष दिल्ली को दो बड़ी परियोजनाएं मिलने जा रही हैं जिनमें बिजवासन रेलवे स्टेशन के अलावा यमुना पर बन रहा लोहे का पुल शामिल है। यह भी पढ़ें- 6 माह में तैयार होगा बिजवासन स्टेशन, इन राज्यों के लिए यहीं से चलेंगी ट्रेनें रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिल्ली को लेकर जारी बजट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यूपीए-2 के कार्यकाल में दिल्ली को बजट से प्रतिवर्ष केवल 96 करोड़ रुपये मिलते थे। लेकिन वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली को 2711 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है, जो यूपीए द्वारा दिए जान...