सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला उद्योग बंधु की बैठक में शुक्रवार को आदर्श व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं को रखा। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं में प्रमुख रूप से बिजवार से नेपालापुर तक ओवरब्रिज के दोनों तरफ प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि अंधेरा होने से आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही थाना स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी हेल्प डेस्क की स्थापना और जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने सहित कई मांगे रखीं। बैठक की अध्यक्षता कर रही सीडीओ प्रणता ऐश्वर्य ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर उद्योग केंद्र उपयुक्त, प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श व्यापार मंडल प्रदीप गुप्ता, प्रमुख सलाहकार ...