समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड 11 के कंकालीपुर टोला में गुरुवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी। आग लगने से सात लोगों के घर और घर में रखे सामान जलकर राख हो गये। जानकारी पर पहुंचे आसपास के लोगों एवं दमकल की गाड़ी से आग पर किसी तरह काबू पाया। बताया गया है की उपेन्द्र पासवान के घर में शार्ट सक्रिट हुआ जिससे आग लगी। इसके बाद जबतक लोग जुटते तब तक छह और घर को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। इसके बाद सभी सातों घर में रखे अंग वस्त्र, खाने पीने वाले सामान एवं बर्तन जलकर नष्ट हो गया। अगलगी में सुखाई पासवान, राजनीति पासवान, राजू पासवान, उपेन्द्र पासवान, रामधनी पासवान, राजू पासवान एवं राजन पासवान आदि के घर जल गये। अगलगी में करीब पांच लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अगलगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.