नोएडा, नवम्बर 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम में नई व्यवस्था के तहत जिले के उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्या का त्वरित निस्तारण व्हाट्सऐप ग्रुप पर होगा। इसके लिए हर उपकेंद्र का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जा रहा है। संबंधित उपकेंद्र के क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उस व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा जा रहा हैं। साथ ही ग्रुप की हर रोज विद्युत निगम के अधिकारी समीक्षा भी कर रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले में नई व्यवस्था के तहत 15 नवंबर से कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके लिए हर बिजली उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सऐप ग्रुप शुरू किया गया है। व्हाट्सऐप ग्रुप पर संबंधित बिजली उपकेंद्र के क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जोड़ा जा रहा है। उस ग्रुप पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि जिन छोटी-छोटी समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.