बदायूं, जुलाई 18 -- बदायूं, संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत निगम की ओर से जिलेभर में मेगाकैंप का आयोजन किया गया। मेगाकैंप में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। अधिकारियों ने मेगाकैंपों में उपभोक्ताओं के गलत बिल संबंधी शिकायतों के समाधान के साथ ही भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, नए संयोजन, बिल जमा करने एवं अन्य संबंधित कार्यों की शिकायत का मौके पर निस्तारण कर राहत प्रदान की। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिजली समस्या संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलेभर में मेगाकैंप आयोजित किए गए। मेगाकैंप 17 से 19 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। मेगाकैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। निगम की ओर से आयोजित मेगाकैंपो का उपभोक्ताओं द्वारा भरपूर लाभ उठाया जा रहा है। कैंपों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.