मेरठ, फरवरी 4 -- स्मार्ट मीटर एवं बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के बैनर तले व्यापारी ऊर्जा भवन पहुंचे। विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन निदेशक तकनीकी एनके मिश्र को सौंपा। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को चेताया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, राजकुमार त्यागी, इसरार सिद्दीकी के नेतृत्व में ऊर्जा भवन पहुंचे व्यापारियों ने नारेबाजी की। कहा कि विभिन्न स्थानों पर प्रीपेड मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। प्रीपेड मीटर लगाए जाने से पहले सुधार कराना आवश्यक है। प्रीपेड मीटर लगाने से पूर्व विभाग में जमा की गई सिक्योरिटी राशि उपभोक्ताओं को वापस कराई जाए। कहा प्रीपेड मीटर लगाने के पश्चात फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.