भदोही, फरवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम की अगुवाई में सोमवार को बिजली विद्युत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम शैलेष कुमार ने बिजली विभाग की जन चौपाल का आयोजन किया गया। आम जनमानस की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस जन चौपाल में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। विद्युत बिल में त्रुटि सुधार, मीटर जांच एवं परिवर्तन, नए विद्युत कनेक्शन, लोड वृद्धि, नाम परिवर्तन, ट्रांसफार्मर, लाइन एवं वोल्टेज सम्बन्धी शिकायतों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सब्सिडी की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता विद्युत राधेश्याम, अधिशासी अभियंता विद्युत भदोही व ज्ञानपुर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...