गढ़वा, मार्च 27 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बिजली सब स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे आग लग गई। महुआ पेड़ के नीचे लगी आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग नजदीक जाने से डरने लगे। सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बैंक के कर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने में सफलता पाई। मालूम हो कि इन दिनों महुआ चुनने के लिए पेड़ के नीचे जमा सूखे पत्तों को ग्रामीण आग लगा देते हैं। यही आग विकराल रूप ले लेती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.