लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- बिजली संविदा कर्मियों ने मानदेय भुगतान न होने पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। हाईडिल पर धरना भी दिया। साथ ही अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। होली त्यौहार पर मानदेय न मिलने से बिजली संविदा कर्मियों की होली फीकी रहेगी। जिले करीब 1378 बिजली संविदा कर्मी तैनात है। इनमें महज कुछ लोगों को ही मानदेय मिला है। इसको लेकर साथ ही अन्य समस्याओ को लेकर बिजली संविदाकर्मी बुधवार को दिन में दो घंटे का कार्यबहिष्कार कर विरोध प्रर्दशन किया। जिले में हाल ही में बिजली संविदा कर्मियों की ठेका कंपनी बदली है। इसके चलते करीब तीन माह जनवरी, फरवरी और मार्च माह का मानदेय नही मिल सका है। होली के त्यौहार में महज दो दिन बचे हैं। वहीं बिजली अधिकारी भुगतान होने को लेकर महज कोरे वादे कर रहे है। संविदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.