बिजनौर, जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा कर्मचारियों ने समस्याओं का निराकरण ना होने पर कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। संविदा कर्मचारी संघ ने मांगें पूरी न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी आमरण अनशन करने को विवश होंगे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि संविदा कर्मचारियों को समय पर मानदेय न मिलने की स्थिति में निगम की ओर से संबंधित कंपनी पर प्रति कर्मचारी 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि यह राशि कंपनी से तो काट ली जाती है, लेकिन अब तक वह कटा हुआ भुगतान संविदा कर्मचारियों को नहीं दिया है। जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि कंपनी से काटी गई यह राशि संविदा कर्मियों के खातो...