लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत संविदा कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी की मांग व छंटनी के विरोध में विद्युत संविदा मजदूर संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को कैसरबाग स्थित लेसा भवन में प्रदर्शन किया। संगठन के प्रभारी पुनीत राय ने संविदा श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 22 हजार रुपये तथा लाइनमैन, एसएसओ व कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन 25 हजार रुपये दिये जाने, पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया को रोकने, संविदा कर्मचारियों की छंटनी तत्काल बंद कर निकाले गए कर्मचारियों को पुनः कार्य पर लिया जाए। वर्ष 2023 की हड़ताल में कार्य करने के बावजूद हटाए गए संविदा कर्मियों को वापस रखा जाए। संविदा कर्मचारियों के लिए सेवा नियमावली बनाई जाए एवं विभाग द्वारा सीधा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संविदा कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 55 से ...