अमरोहा, मई 16 -- भाकियू शंकर पदाधिकारियों ने गुरुवार को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर फाजलपुर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विभागीय संविदा कर्मी लाइनमैन, टीजी टू व जेई उपभोक्ताओं की छोटी वीडियो क्लिप बनाकर व उन्हें डरा धमकाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया कि मीटर में तकनीकी फाल्ट आने के बाद वह जंपिंग कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ता का बिल कई गुना ज्यादा आ रहा है। बिल संशोधन कराने के लिए उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। नया कनेक्शन भी छह-छह महीने तक नहीं हो पाता। किसानों को अप्रैल से जून मात्र चार महीने ही सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन कृषि फीडर पर आपूर्ति दो-दो घंटे काटकर दी जा रही है, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। सभी किसानों को 10 घंटे आपूर्ति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.