मैनपुरी, जनवरी 12 -- उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरद मिश्रा ने सोमवार को एलाऊ क्षेत्र के उपकेंद्र ओंग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफॉर्मर, वीसीवी मशीनों व आपूर्ति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान उन्होंने एसएसओ के साथ बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। बिजली घर का सीयूजी नंबर 24 घंटे चालू रहना चाहिए। शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनें। सीयूजी नंबर पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को रजिस्टर में नोट करें। समस्या के समाधान को लाइन स्टॉफ को तुरंत सूचना दें। शिकायत निस्तारण के बाद फीडबैक अवश्य लें। उन्होंने कहा कि व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति संबंधी सूचना दें जिससे कि शिकायतों के संबंध में...