औरैया, जनवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू विद्युत उपकेंद्र से गुरुवार रात एक बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसके चलते नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र पूरे रात अंधेरे में डूबे रहे। करीब 13 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इतने लंबे समय तक बिजली बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात्रि के दौरान बिजली न रहने से घरों में लगे रूम हीटर, ब्लोअर और अन्य उपकरण ठप रहे। सर्दी के मौसम में बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। नगर में कई स्थानों पर पानी की मोटर नहीं चल पाने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई। लोगों को सुबह पानी के लिए टैंकर, हैंडपंप और बाहर के स्रोतों का सहारा लेना पड़ा। कई परिवारों ने पानी की खेप जुटाने के लिए बर्तनों व डिब्बों के साथ इधर-उधर दौड़ लगाई। व्यापारियों ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.