हजारीबाग, मई 25 -- हिन्दुस्तान हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में बिजली संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। आम जनता घंटों बिजली कटौती से परेशान है। महिलाओं को घरेलू कामकाज में परेशानी हो रही है। मच्छर और बिजली की कटौती लोगों की नींद पर आफत बनती जा रही है। आलम यह है कि बच्चों को पढ़ाई के दौरान ध्यान लगाने में एकाग्रता की समस्या सामने आ रही है। बिजली आधारित उद्योग संचालित करने वाले व्यवसायी भी बिजली विभाग से त्रस्त है। मई महीने में उमस भरी गर्मी से जहां लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर दिन हो या रात बिजली कभी भी गुल हो जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शहरी क्षेत्र में लगभग छह से आठ और ग्रामीण क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.