फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टरर-22 के बिजली शिकायत केंद्र में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लाइनमैन ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को लाइनमैन का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस के मुताबिक, बल्लभगढ़ उपमंडल के अंतर्गत गढ़खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय सुरेश दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में बतौर लाइनमैन कार्यरत थे। सेक्टर-22 स्थित शिकायत केंद्र पर उनकी ड्यूटी थी। सोमवार को वह अपने घर से ड्यूटी के लिए आए थे। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे उनका साथी बिजली शिकायत पर गया हुआ था। वह शिकायत केंद्र पर मौजूद थे। रात करीब 8:30 बजे जब साथी कर्मचारी वापस पहुंचा तो लाइनमैन पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के...