बहराइच, दिसम्बर 8 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के दरगाह थाने के बख्शीपुरा, नई बस्ती के कृष्णानगर कालोनी स्थित एक आवास के गोदाम में सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा दमकल को देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे। संकरी गली स्थित मकान के चलते दमकल को कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू मिला। लगभग दस लाख के बाइक पार्ट्स जलकर नष्ट हो गए। आग से भवन पर भी असर पड़ा है। हालांकि काफी सामान नष्ट होने से बचा लिया गया है। सघन आबादी व संकरी गलियों के चलते आग की भीषणता के मद्देनजर लोगों के दिल दहले रहे। दरगाह थाने के बख्शीपुरा, नई बस्ती के कृष्णानगर कालोनी निवासी मनोज सिंह पुत्र जवाहर लाल सिंह के मकान में ही बाइक पार्ट्स का गोदाम है। सोमवार सुबह लगभग आठ साढ़े आठ बजे के बीच जब मनोज सिंह स्ना...