कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर देहात। जनपद में शनिवार को अवकाश के चलते सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अकबरपुर में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में नलकूप व बिजली विभाग के अधिषाषी अभियंता बिना सूचना गायब रहे। इसपर डीएम ने इनका वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। इसी तरह भोगनीपुर,डेरपुर मैथा ,रसूलाबाद व सिकंदरा में भी अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर सभी छह तहसीलों में 298 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 8 का मौके पर निस्तारण करने का दावा किया गया। डीएम- एसपी ने सुनी शिकायतें, समय से समाधान का निर्देश अकबरपुर। सदर तहसील में आयाजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां आए 122 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें राजस्व की 78, पुलिस की 16,...