लोहरदगा, जून 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। मानसून की पहली बारिश बिजली विभाग के लिए बड़ी चुनौतियां लेकर आई है। बिजली पोल गिरने, तार और उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं के कारण लोहरदगा जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर गांव तक अंधेरा पसरा है। शहरी क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए बिजली आ भी रही है मगर गांव में तीन-तीन दिन से बिजली गायब है। विभागीय कर्मी तकनीकी समस्याओं को सुलझाने में भारी बारिश के बाद भी लगे हुए हैं। उपायुक्त ने जिले में बिजली पानी बाधित न हो इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया है। हालांकि इसमें सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। बिजली बाधित होने की वजह से लोगों को पानी मिलना भी मुहाल हो गया है। रामपुर फीडर में 11 केवी का बिजली पोल बारिश में गिर जाने के बाद गुरुवार को बिजली कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.