वाराणसी, फरवरी 22 -- बिजली विभाग मे अप्रेंटिस ट्रेनी भर्ती में धांधली वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में 457 अप्रेंटिस ट्रेनी की भर्ती में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। वाराणसी जोन प्रथम और द्वितीय के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में बिना चयन प्रक्रिया के अप्रेंटिस ट्रेनी को भर लिया गया। वहीं, एक ट्रेनी का आरोप है कि अंक और प्रमाणपत्र देने के नाम पर लेन देन की बात की जा रही है। यह खुलासा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई, करौंदी) के प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी मुकेश कुमार की ओर से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट से हुआ है। नोडल अधिकारी ने वाराणसी जोन प्रथम और द्वितीय के मुख्य अभियंता को पत्र भी जारी किया है। जांच अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पूर्वांचल डिस्कॉम के...