शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- पुवायां, संवाददाता। पुवायां क्षेत्र में बिजली विभाग में मीटर रीडर की नौकरी लगवाने, प्रमोशन दिलवाने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में चार लोगों नसीम, शशांक अवस्थी, जसविंदर सिंह और पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। निगोही में तैनात मीटर रीडर अकुल शर्मा ने न्यायालय में पत्र देकर बताया कि उसकी सुपरवाइजर नसीम ने प्रमोशन के लिए 50 हजार रुपये और मीटर रीडर की नौकरी दिलाने के लिए 30 हजार रुपये मांगे। अकुल शर्मा ने नसीम को अपने प्रमोशन के लिए 50 हजार रुपये दिए। वहीं, रिश्तेदारों और जानकारों के लिए मीटर रीडर की नौकरी दिलवाने के लिए कुल 2 लाख 17 हजार रुपये दिए, जो नसीम और शशांक अवस्थी ने फर्म विभु इंफ्रा टेक इंडिया लिमिटेड के माध्यम से लिया। पैसे देने के बाद जब नौकरी नहीं मिली, तो नसीम ने टालमटोल शुरू कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.