फिरोजाबाद, नवम्बर 17 -- थाना सिरसागंज पुलिस ने विद्युत विभाग के हैड कैशियर को गिरफ्तार किया है। उसने विभाग में लाखों रुपए का गबन किया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह थाना सिरसागंज ने पुलिस बल के साथ उसके घर पर दबिश देकर गबन के एक अभियुक्त को पकड़ा है। वह आगरा का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम नाम अनुराग गुप्ता पुत्र मुनीश्वर नाथ गुप्ता बताया है। वह मोहल्ला मास्टर प्लान रोड खन्दारी मल्होत्रा हॉस्पिटल के पास थाना हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा का निवासी है। अनुराग सिरसागंज विद्युत विभाग में कैशियर के पद पर तैनात था। उसने विभाग के 31,99,931.00 रुपये का गबन किया था। उसके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी। उसके बारे में पुलिस को पता चला था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ धारा 316...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.