फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में खेल के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर संज्ञान में आया है। जिले में पीडी कनेक्शनों के बावजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। फीडिंग के दौरान मामला पकड़ में आया। हालांकि विभाग मामले को दबाने में लग गया है। राजेपुर, जहानगंज और फतेहगढ़ में बीते दिनों बिजली अधिकारियों ने बिजली बकाया अभियान चलाया था। इस दौरान कई लोग बकाएदारी में पकड़े गए थे। लगभग 12 से ज्यादा लोगों ने पीडी करवा लिए थे। विभागीय सूत्रों ने बताया कि उपभोक्ताओं की पीडी तो कर दी गई, लेकिन पुराना मीटर नहीं उखाड़ा गया। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से साठगांठ कर पुराने मीटर की जगह पर ही स्मार्ट मीटर लगवा लिए। हैरत तो इस बात की है कि जेई और एसडीओ को इसकी भनक तक नहीं लगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.