लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल ने बिजली विभाग पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। संगठन के पदाधिकारी अजय यादव ने बताया कि न्यू आलमबाग क्षेत्र में रंजू मनचंदा (खाता संख्या 3095900000) को सात फरवरी को 14,079 रुपये का प्रोविजनल बिल थमाते हुए 13 फरवरी तक जमा करने की मोहलत दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय सीमा से पहले ही बिजली काट दी। मजबूरी में उपभोक्ता को बिल भरना पड़ा, जिसके बाद सप्लाई जोड़ी गई। इसके अलावा मो. समी ने दिसंबर का बिल (खाता संख्या 8650679000) जमा करने के बावजूद जनवरी के बिल में पुरानी बकाया राशि जुड़कर आ गई। समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ। निगोहां निवासी हरिपाल सिंह लंबे समय से लोड (खाता संख्या 1585340100) कम कराने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन तहसील दिवस में प्रार्थना प...