मुरादाबाद, जनवरी 9 -- मुरादाबाद। शहर की 80 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़िता का कहना है कि बिजली उपकेंद्र टाउनहाल के जेई और एसडीओ द्वारा लगातार उत्पीड़न करते हुए मनमाने ढंग से उनके घरेलू कनेक्शन का विद्युत भार बढ़ाया जा रहा है और गलत बिल थमाए जा रहे हैं। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जीलाल स्ट्रीट निवासी सरला देवी ने बताया कि उनके घर में केवल तीन लोग रहते हैं और पहले से 3 किलोवाट का कनेक्शन था। आरोप है कि बिना सूचना पहले इसे 5 किलोवाट और बाद में 7.5 किलोवाट दर्शाकर बिल जारी किया गया, जबकि मासिक खपत मात्र 53 यूनिट है। लगभग 5 हजार रुपये सरचार्ज वसूलने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि बिल सही कराने के बदले विभागीय अधिकारियों ने 20 हजार रुपये की अवैध मांग की और...