बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिजली विभाग ने मृत महिला के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर करायी है। साथ में जुर्माना भी लगाया गया है। विभाग के दिये आवेदन के अनुसार खानपुर गांव निवासी विशुनदेव पासवान की पत्नी मुनरकी देवी पर कनेक्शन काटने के बाद भी चोरी से बिजली का उपयोग करने का आरोप लगाकर 22 हजार 658 रुपये का जुर्माना किया गया है। परिजनों की माने तो महिला की मौत कई महीने पहले ही हो चुकी है। जेई कुमारी श्वेता सिन्हा ने कहा कि महिला के नाम से ही बिजली का कनेक्शन था। इसी वजह से उनके नाम से जुर्माना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...